- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Congress Padyatra | Here’s Hathras Rape Case Updates In Photos From Yamuna Expressway
लखनऊ13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली से हाथरस जाते समय ग्रेटर नोएडा में राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- सोमवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हाथरस की गैंगरेप पीड़िता ने ली थी अंतिम सांस
- आज दोपहर में राहुल-प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए निकले थे
हाथरस जिले की दुष्कर्म पीड़ित 19 साल की दलित युवती की मौत के बाद अचानक उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे थे। लेकिन, राहुल-प्रियंका को ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद दोनों नेता कार से उतरकर पैदल ही आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद पुलिस ने फिर रोका और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले धक्कामुक्की में राहुल जमीन पर गिर गए। पुलिस वाले ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल के हाथ में चोट लगी है। पुलिस ने राहुल-प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएनडी फ्लाइओवर पर राहुल की गाड़ी को पुलिस ने रोका।

कार से उतरकर प्रियंका गांधी सड़क पर पैदल चलीं।

पैदल हाथरस के लिए निकले राहुल गांधी।

राहुल गांधी को हाथरस जाने से रोकते सुरक्षाकर्मी।

पैदल निकले राहुल गांधी।

रास्ते में कुछ लोगों ने सेल्फी भी ली।

राहुल गांधी को रोकते पुलिसकर्मी।

इस दौरान पुलिस वालों से धक्का-मुक्की हुई।

राहुल गांधी को पुलिस अफसर ने रोका तो राहुल ने उन्हें धक्का देकर अलग किया।

राहुल गांधी के हाथ में चोट लगी तो प्रियंका ने उन्हें सहलाया।

रास्ते में प्रियंका गांधी ने पुलिसकर्मी के कंधे पर हाथ रखकर उसका उत्साह बढ़ाया।

राहुल गांधी के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की।

धक्का-मुक्की में राहुल गांधी रोड पर गिरे।

प्रियंका गांधी आगे बढ़ते हुए।