Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वाराणसी21 घंटे पहले
चंदौली में तैनात ADM न्यायिक अनिल त्रिपाठी के सरकारी आवास को खाली करने के लिए जिला प्रशासन ने कई नोटिस जारी किया था।
- चंदौली में तैनाती और वाराणसी सरकारी बंगले में अनिल त्रिपाठी रह रहे है
चंदौली के ADM न्यायिक अनिल कुमार त्रिपाठी के सरकारी बंगला नंबर B – 6 के बाहर वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को मुनादी कराया गया। अनिल कुमार त्रिपाठी को कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी उन्होंने सरकारी बंगला खाली नही किया। घोषणा में शनिवार दोपहर को तक पुलिस कार्रवाई कर खाली कराने को कहा गया है।
नवंबर में भी नोटिस भेजा गया था
करीब चार महीने पहले अनिल कुमार त्रिपाठी का तबादला चंदौली हो गया। उन्होंने वाराणसी का सरकारी बंगला खाली नही किया। 25 नवंबर को नोटिस जारी कर आवास को खाली करने को कहा गया। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को मुनादी कराते हुए शनिवार को पुलिस बल लगाकर बंगला खाली करने का घोषणा कर दिया है।
अपर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा
बंगला खाली करने का नोटिस मिलते ही अनिल कुमार त्रिपाठी ने कमिश्नर से गुहार लगाया था। पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर आवास न खाली कराने की मांग की थी। अब महीनों बीतने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।