Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वाराणसी24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बदमाश ने सीने पर फायर करना चाहा रोहित ने हाथ पकड़ लिया जिसकी वजह से जांघ में गोली लगी।
- रोहित यादव रात को खाना खा कर घूमने जा रहा था
- रास्ते के बीच मे नशे में बदमाश गालियां दे रहा था
चेतगंज थाना अंतर्गत बाग बरियार सिंह इलाके में रविवार रात को मामूली से विवाद में बदमाश ने काशी विद्यापीठ के MA समाज शास्त्र के छात्र को गोली मार दिया। बाइक सवार नशे में धुत दोनों बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गये। घटना स्थल से स्थानीय पार्षद अविनाश यादव ने सड़क पर घायल गिरे रोहित को मलदहिया स्थित अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दिया।
एक दर्जन से ज्यादा CCTV कैमरों को पुलिस ने खंगाला
SP सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया रोहित घर से निकला था। रास्ते मे उसका विवाद नशे में धुत किसी बदमाश से हो गया। उसने असलहा निकाल कर गोली चला दिया। रोहित के जांघ में गोली लगी हैं। घटनास्थल से एक खोका बरामद किया गया हैं। आस पास के CCTV फुटेज को देखा जा रहा हैं।

आस पास के दुकानों में पुलिस CCTV फुटेज देखते हुए।
रोहित ने सुनाया गोलीकांड की दास्तान
दूध व्यापारी सुधाकर यादव का बेटा रोहित यादव ने बताया दोस्त विष्णु केसरी के साथ खाना खाने के बाद मोपेड से घूमने निकला था। रास्ते मे एक आदमी नशे में बार बार गाड़ी के सामने आ जा रहा था। उसे समझाने गया तो कमर से बंदूक निकाल कर सीने में गोली मारने जा रहा था। किसी तरह उसका हाथ पकड़ लिया तो गोली जांघ पर लग गयी। नही तो बच नही पाता। दोनों बदमाश गोली मार कर बाइक से भाग गये। वही स्थानीय लोगो का कहना हैं जहां गोली चली वहां नशेड़ियों का अक्सर जमावड़ा लगता हैं।