Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वाराणसी12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सेवापुरी के करधना गांव में किसान महापंचायत आयोजित होना था।
- सोमवार को चौधरी सुनील सिंह लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे थे
कृषि बिल और किसानों के मुद्दों को लेकर सेवापुरी में आयोजित होने वाले किसान महापंचायत में सोमवार को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह काशी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे। कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद वो कार्यक्रम स्थल के लिए निकले, लेकिन बीच रास्ते मे पुलिस ने उनको रोक कर वापस एयरपोर्ट भेज दिया। जिला प्रशासन से कार्यक्रम की कोई अनुमति नही ली गयी थी।
कोविड – 19 के चलते कार्यक्रम का अनुमति नही दिया
मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुनील दत्त दूबे ने बताया किसी महापंचायत की अनुमति SDM के यहां से नही थी। कुछ टेंट लगा था बगीचे में लगाया गया था। जिसे हटवा दिया गया था। चौधरी सुनील सिंह को भी जब ये बताया गया कि अनुमति नही हैं। तो वो मान गये। खाना खाकर वो वापस निकल गये।
सरकार नही चाहती कि कृषि कानून की हकीकत किसान जाने
चौधरी सुनील सिंह ने कहा कोरोना के चलते वाराणसी में परमिशन नहीं मिला। PM मोदी को समझना चाहिए कि 100 दिन से ज्यादा हो गया देश का किसान परेशान हैं। किसान अपना अधिकार और नौजवान रोजगार मांग रहा हैं। यूपी में मायावती और अखिलेश यादव भी कुछ नही कर पाएं। लोकदल 2022 में जनता के साथ होगा।