- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Anandi Ben Patel Arrives At The Sanskrit University Convocation, Conferring Degrees And Medals To The Meritorious; Speech Need To Promote Sanskrit
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वाराणसी11 घंटे पहले
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय 29 मेधावियों को 57 मेडल दिए गये।
- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत में भी शामिल होंगी
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को दो दिवसीय दौर पर काशी पहुंची। एयरपोर्ट से सीधे वो संपूर्णानंद संस्कृत विश्विद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में पहुंच कर उन्होंने मेधावियों को उपाधि और मेडल प्रदान किए। 29 मेधावियों को 57 मेडल दिए गए। सर्वाधिक मेडल आचार्य (साहित्य) मीना कुमारी को 10 मिला। मुख्य अतिथि मालदीव के पूर्व राजदूत और विदेश मंत्रालय के अपर सचिव अखिलेश मिश्र ने भी मेधावियों को पदक वितरित किए।
राज्यपाल ने कहा- नई पीढ़ी को संस्कृत को लेकर जागरूक करे
कोविड-19 की गाइड लाइन को ध्यान रखते हुए 200 लोगो के बैठने की व्यवस्था की गई थी। 16 लोगो को PhD की उपाधि भी दी गई। यहां पर कुल 17,244 उपाधियां वितरित होंगी। इसमें 11,117 स्नातक और 4647 स्नातकोत्तर की हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा संस्कृत भाषा की वजह से ही सनातन संस्कृति के साथ भारत एकता के सूत्र में बंधा हैं। नई शिक्षा नीति में संस्कृत को बढ़ावा देने की जरूरत हैं। विद्वानों को प्रचार-प्रसार के लिए आगे आना होगा।
दोपहर तीन बजे राज्यपाल विद्यापीठ दीक्षांत में शामिल होंगी
काशी विद्यापीठ में 60 गोल्ड मेडल दिया जाएगा। जिसमें 19 छात्र और 41 छात्राएं हैं। इसमें 58 शैक्षिक और 2 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिया जाएगा। 40 को Ph.D. और 1 को डीलिट की उपाधि दी जाएगी। संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से राज्यपाल सीधे सर्किट हाउस आराम करने गईं। बुधवार को सुबह 9 बजे आराजीलाइन के शहंशाहपुर में आंगनबाड़ी के कार्यक्रम में भाग लेंगी। उसके बाद मिर्जापुर जाएंगी।