- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Vasundhra Raje In Govardhan Mathura Latest News Updates । Rajasthan Former CM Vasundhra Raje Visit Govardhan Parvat In Mathura Uttar Pradesh
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मथुराएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

श्रीनाथजी के दर्शन के बाद दुग्धाभिषेक करतीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 2 दिवसीय देव दर्शन यात्रा पर रविवार को भरतपुर पहुंचीं
- पूंछरी में जनसभा कर BJP को कराया अपनी ताकत का अहसास
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को कान्हा की नगरी मथुरा के गोवर्धन धाम पहुंची। जहां उन्होंने गिरिराज महाराज के श्रीनाथ स्वरूप के दर्शन कर जतिपुरा मुखारबिंद मंदिर में गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की। वसुंधरा राजे ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दो दिवसीय देव दर्शन यात्रा पर निकली हैं। मुखारबिंद मंदिर आने से पहले उन्होंने यूपी से सटे राजस्थान के भरतपुर जनपद के पूंछरी में सभा को संबोधित किया।
पार्टी आलाकमान को अपने परिवार का योगदान बताया
पूंछरी में आयोजित जनसभा में वसुंधरा राजे ने कहा कि आज आपको याद दिलाना चाहती हूं राजमाता जी (विजयाराजे सिंधिया) के बारे में जिन्होंने दीपक जलाने और कमल को खिलाने का काम किया था। उन्होंने दीये की लौ को कभी कम नहीं होने दिया। कभी कमल को मुरझाने नहीं दिया। उनके रग-रग में भाजपा और रोम-रोम में राष्ट्रवाद भरा था। मैं उन्हीं की बेटी हूं। याद रखो। राजे के इस बयान के अपने मायने निकाले जा रहे है। कहा जा रहा है कि पार्टी में अलग-थलग पड़ी राजे ने पार्टी नेतृत्व को अपना व परिवार का योगदान याद दिलाने का काम किया है।
कल शिव अराधना संग मनाएंगी अपना जन्मदिन
वसुंधरा राजे आज राजस्थान में डीग क्षेत्र में आदि बद्री महादेव मंदिर पहुंचेंगी। जहां कल शिव अराधना के साथ अपना जन्मदिवस मनाएंगी। राजे ने कहा कि इस धार्मिक क्षेत्र से मेरा गहरा जुड़ाव रहा है, इसलिए इस बार मैंने यहां के पवित्र स्थलों को नमन करके अपना जन्मदिवस मनाने का निर्णय लिया है। वसुंधरा राजे की यह भले ही धार्मिक यात्रा हो, मगर भरतपुर के साथ मथुरा जिला प्रशासन अलर्ट है। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।