वाराणसी37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजस्थान में पुजारियों की हत्या को लेकर संत और पुजारियों ने काशी की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
- राजस्थान की घटना को लेकर तख्तियां लेकर उतरे ब्राह्मण और पुजारी
- काशी में साधु संत आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं का विरोध कर रहे हैं
राजस्थान में पुजारी की हत्या के बाद यूपी के गोंडा में एक पुजारी पर हमले को लेकर रविवार को ब्राह्मण समाज के लोग और मंदिरों के पुजारी सड़कों पर उतर आये। गहलोत सरकार मुर्दाबाद का पोस्टर लेकर सड़कों पर चल रहे प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। मैदागिन चौराहे पर युवा ब्राह्मण संरक्षक आचार्य सोनू पंडित की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया।
पुजारी मुन्ना गुरु ने बताया कि ब्राह्मणों पर हमला देश को खोखला करने की बड़ी साजिश है। हिंदू धर्म पर भू माफियाओं का गंभीर चोट है। सरकार तुरंत कोई कड़ा फैसला इस मुद्दे पर ले। वहीं सोनू पंडित ने बताया कि भू माफिया हर जगह सक्रिय है। ब्राह्मण की हत्या कर हिंदू धर्म को पीछे धकेलने की बड़ी साजिश रची जा रही है।
पुजारियों व संतों की रक्षा का संकल्प ले सरकार
सोनू पंडित ने कहा कि राजस्थान सरकार कुछ पैसे देकर मुहं बंद करना चाहती है। वहीं गोंडा में भी भू माफियाओं के आगे प्रशासन झुकता दिख रहा है। सरकार मठ मंदिरों में रह रहे साधु संतों पुजारियों के रक्षा का संकल्प ले। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ब्राह्मणों का सड़क पर उतरने का मतलब है कि सरकार कुछ कर नहीं पा रही है। पशुराम का रूप धारण करने को बाध्य न किया जाए। देश भर के ब्राह्मण समाज के लोग आक्रोशित हैं।