Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आगरा16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सुपरस्टार तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन ने शनिवार को पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया।
दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। वह अपनी शादी की वर्षगांठ पर पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ यहां पहुंचे। दाेनों करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में रुके। इस दौरान उन्होंने ताजमहल के साये में खूब फोटो खिंचवाए।
जानकारी के अनुसार, तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन की शनिवार को शादी का सालगिरह है। वह पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ सुबह करीब आठ बजे मोहब्बत की मिसाल कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। इस खास मौके पर दोनों ऑल वाइट आउटफिट में नजर आए।
रॉयल गेट से ताजमहल की पहली झलक पाते ही अल्लू अर्जुन और स्नेहा उसकी खूबसूरती निहारते रह गए। सुबह के वक्त सूरज की सुनहरी किरणें ताज की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थीं। इस खूबसूरत नजारे को देखकर तेलुगू अभिनेता मंत्रमुग्ध हो गए।