- Hindi News
- Sports
- Global Chess League Planned This Year Vishwanathan Anand Is Drafting Its Format
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

विश्वनाथन आनंद ने बताया कि वे खुद भी इस लीग में हिस्सा ले सकते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने देश में अलग-अलग खेलों की प्रोफेशनल लीग के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। फुटबॉल, कबड्डी, बैडिमिंटन के अब शतरंज यानी चेस की ग्लोबल लीग आयोजित कराने की तैयारी हो रही है। पहला संस्करण इसी साल होगा और टेक महिंद्रा कंपनी मुख्य आयोजक होगी। पांच बार के वर्ल्ड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद इस लीग के एडवाइजर और मेंटोर बनाए गए हैं। वे इस समय लीग का फॉर्मेट तैयार कर रहे हैं।
फिजिटल होगा आयोजन यानी फिजिकल और डिजिटल का मिलाजुला रूप
ग्लोबल चेस चैंपियनशिप का आयोजन फिजिटल फॉर्मेट में होगा। यानी कुछ मैच डिजिटल होंगे और कुछ मैच खिलाड़ियों की फिजिकल प्रजेंस में होंगे। विश्वनाथन आनंद ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद दुनिया की बदली हुई परिस्थितियों से इस लीग का आइडिया सामने आया है। एक साल पहले इसके बारे में कोई सोच नहीं सकता था। लेकिन, अब यह सच होने जा रहा है।
फैंस बन सकते हैं सलाहकार, टीम भी संभव
विश्वनाथन आनंद ने कहा कि उनकी कोशिश है कि खेल का स्तर हल्का किए बगैर सभी वर्गों के फैंस को इससे जोड़े। खेल में गहरी रुचि और जानकारी रखने वाले फैंस अलग-अलग टीमों को सलाह दे सकते हैं। संभव हुआ तो एक टीम फैंस की बनाई जा सकती है।
आनंद खुद भी ले सकते हैं हिस्सा
आनंद ने कहा कि इस लीग में हर टीम में पुरुष, महिला और जूनियर खिलाड़ी शामिल होंगे। वे खुद इस लीग में खेल सकते हैं। हालांकि, यह तभी संभव हो पाएगा जब वे लीग का फॉर्मेट जल्द तैयार कर दें। लीग के लिए दुनियाभर के तमाम दिग्गजों के साथ बातचीत की जा रही है।
ऑनलाइन चेस ओलिंपियाड से आया आइडिया
इस लीग का आइडिया पिछले साल आयोजित हुए चेस ऑनलाइन ओलिंपियाड से सामने आया। इस ओलिंपियाड में भारत ने रूस के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।