- Hindi News
- National
- An Army Soldier Was Killed In Pakistani Ceasefire Violation In J&K’s Rajouri District
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जम्मू20 दिन पहले
पाकिस्तान ने 2020 में 3500 से ज्यादा बार सीजफायर तोड़ा था। इसमें 30 नागरिकों की मौत हुई थी और 130 से ज्यादा घायल हुए थे।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान ने शुक्रवार को फिर सीजफायर तोड़ा। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नायब सूबेदार रविंद्र कुमार पाकिस्तान की फायरिंग में घायल हो गए थे। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा- शुक्रवार दोपहर को करीब 3.30 बजे बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। पाकिस्तान ने राजौरी के नोशेरा सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर मोर्टार भी दागे।
नए साल में पहली बार सीजफायर तोड़ा
नए साल में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर तोड़ने की यह पहली घटना थी। इसके पहले, 2020 में पाकिस्तान ने 3500 से ज्यादा बार सीजफायर तोड़ा था। इसमें 30 नागरिकों की मौत हुई थी और 130 से ज्यादा घायल हुए थे। शुक्रवार को सीजफायर तोड़ने के दौरान पाकिस्तान ने नोशेरा सेक्टर में स्थित फॉरवर्ड पोस्ट्स को निशाना बनाया। सेना ने इसका तगड़ा जवाब दिया।