- Hindi News
- Business
- IIFL Wealth Hurun India Rich List 2020 Update; Zerodha Co founders Nithin Kamath, Nikhil Kamath
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- लिस्ट में शामिल 12 में 11 कंपनियों को यूनिकॉर्न का दर्जा मिला हुआ है
- लिस्ट में सबसे युवा रितेश अग्रवाल की वेल्थ कोरोना महामारी से प्रभावित हुई है
आईआईएफएल वेल्थ और हुरुन इंडिया ने 40 और उससे कम उम्र वाले सेल्फ मेड अमीरों की लिस्ट को जारी कर दिया है। लिस्ट में सबसे ऊपर जिरोधा के ओनर नितिन कामथ और निखिल कामथ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इनकी टोटल वेल्थ 24 हजार करोड़ रुपए है। वहीं, इस लिस्ट में सबसे कम उम्र रितेश अग्रवाल की है, ये 26 साल के हैं और उनकी टोटल वेल्थ 4.5 हजार करोड़ रुपए है। लिस्ट में सबसे खास बात यह है कि इसमें शामिल ज्यादातर लोगों की वेल्थ 2020 में ही बढ़ी है। उदाहरण के लिए उड़ान कंपनी के ओनर्स की टोटल वेल्थ में 274% का इजाफा हुआ है।
सेल्फ मेड बिलेनियर्स
आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट के सीनियर मैनेजिंग पार्टनर शाजि कुमार का कहना है कि इस लिस्ट में 40 से कम उम्र के 17 भारतीय मूल के आंत्रप्रेन्योर्स को शामिल किया गया है। लिस्ट में शामिल लोगों ने एक साथ करीब 45 हजार करोड़ रुपए की रकम जुटाई है। खास बात यह है कि ये सभी युवा आंत्रप्रेन्योर्स सेल्फ मेड करोड़पति हैं। इन्होंने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को मिक्स कर डिजिटल स्पेस को बड़े स्तर पर बदला है। इसके अलावा लिस्ट में शामिल 12 में 11 कंपनियों को यूनिकॉर्न का दर्जा मिला हुआ है। यानी कंपनियों मार्केट वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर से अधिक है।
रैंक | नाम | उम्र | वेल्थ (हजार करोड़ रुपए) | कंपनी |
1 | नितिन कामथ और निखिल कामथ | 40, 34 | 24 | जिरोधा |
2 | दिव्यांक तुरखिया | 38 | 14 | मीडिया डॉट नेट |
3 | आमोद मालवीय | 39 | 13.1 | उड़ान |
3 | सुजीत कुमार | 40 | 13.1 | उड़ान |
3 | वैभव गुप्ता | 40 | 13.1 | उड़ान |
6 | रिजू रविंद्रन | 39 | 7.8 | थिंक एंड लर्न |
7 | बिन्नी बंसल | 37 | 7.5 | फ्लिपकार्ट |
7 | सचिन बंसल | 39 | 7.5 | फ्लिपकार्ट |
9 | रितेश अग्रवाल | 26 | 4.5 | ओरेवेल स्टेज |
10 | भाविश अग्रवाल | 35 | 3.5 | एएनआई टेक. |
11 | दीपक गर्ग | 39 | 3.2 | रिविगो |
12 | हर्मन नरूला | 32 | 2.9 | इम्प्रॉवेबल वर्ल्ड्स |
13 | दीपेंद्र गोयल | 37 | 2.2 | जोमैटो इंडिया |
14 | अंकित भाटी | 34 | 1.6 | एएनआई टेक. |
15 | श्रीहर्ष मैजिटी | 34 | 1.4 | बंडल टेक. |
16 | देविता राजकुमार सराफ | 39 | 1.2 | वीयू टेक. |
कोरोना का असर ओनर्स के नेटवर्थ पर भी पड़ा
लिस्ट में नितिन कामथ और निखिल कामथ की नेटवर्थ 24 हजार करोड़ रुपए है। दोनों के वेल्थ में पिछले साल की तुलना में 58% की बढ़ोतरी हुई है। इनकी कंपनी जिरोधा एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके देशभर में बड़ी संख्या में क्लाइंट्स हैं। उड़ान के ओनर्स आमोद मालवीय, सुजित कुमार और वैभव गुप्ता के वेल्थ में सबसे ज्यादा 274% की बढ़त हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्येक ओनर्स की नेटवर्थ 13.1-13.1 हजार करोड़ रुपए हो गई है। उड़ान का मुख्य कारोबार B2B ई-कॉमर्स का है। कंपनी वैल्यूएशन फरवरी 2020 में बढ़कर 52.5 हजार करोड़ रुपए हो गया था।
पिछले साल की तुलना में घटी नेटवर्थ
रिपोर्ट के मुताबिक रिजू रविंद्रन की वेल्थ भी पिछले साल की तुलना में 117% बढ़कर 7.8 हजार करोड़ रुपए हो गई है। रविंद्रन की कंपनी बायजू का मार्केट वैल्यूएशन भी अगस्त में 10 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। जबकि लिस्ट में सबसे युवा रितेश अग्रवाल की वेल्थ कोरोना महामारी से प्रभावित हुई है, जो 40% घटकर 4.5 हजार करोड़ रुपए हो गई है। दरअसल महामारी के चलते दुनियाभर में होटल चेन का कारोबार करने वाली कंपनी का बिजनेस बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसके अलावा देविता राजकुमार सराफ की टोटल वेल्थ में भी 33% की कमी हुई है।
वहीं, इम्प्रॉवेबल वर्ल्ड्स के ओनर हर्मन नरूला की वेल्थ भी 45% बढ़कर 2.9 हजार करोड़ रुपए हो गई है। कंपनी का मुख्य कारोबार गेमिंग सॉफ्टवेयर का है। लॉकडाउन के दौरान गेमिंग इंडस्ट्री में ग्रोथ देखने को मिला है। इससे कंपनी के ओनर की भी नेटवर्थ बढ़ी है। इसके अलावा ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो के ओनर दीपेंद्र गोयल की वेल्थ में पिछले साल की तुलना में 16% इजाफा हुआ है।