- Hindi News
- Business
- SBI Is Offering Home Loan At 6.80% Interest, Processing Fee Will Not Be Given Till 31st March
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 6.80% ब्याज पर होम लोन दे रहा है। इतना ही नहीं SBI के अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स के तहत 31 मार्च 2021 तक लोन के लिए अप्लाई करने पर प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देना होगी।
प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी
SBI ने होम लोन की दरों को कम करने के साथ घर खरीदारों को एक और फायदा दिया है। अब घर खरीदी के लोन पर कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी। यानी आपके कुल लोन पर करीबन 1% की और बचत होगी। आम तौर पर प्रोसेसिंग फीस 0.8% से 1% के बीच होती है। 20 लाख के लोन पर आपको 18 से 20 हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस चुकानी पड़ती है।
होम लोन बिजनेस 5 लाख करोड़ के पार
SBI ने बताया कि होम लोन सेगमेंट में उसकी बाजार हिस्सेदारी 34% है। जबकि, हर दिन औसतन करीब 1000 ग्राहकों SBI लोन प्रोसेस कर रहा है। बैंक का होम लोन बिजनेस 5 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है।
PMAY को मिल रहा बूस्ट
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत SBI अधिक से अधिक लोन मंजूरी दे रहा है। दिसंबर 2020 तक 1,94,582 होम लोन PMAY के तहत मंजूर किए। SBI शहरी आवास विकास मंत्रालय की ओर से PMAY सब्सिडी प्रोसेस करने के लिए सेंट्रल नोडल एजेंसी के तौर पर डिजाइन किया गया एक मात्र बैंक है. SBI का फोकस नई तकनीक को भी अपनाने की है।
यहां जानें कौन-सा बैंक किस ब्याज दर पर दे रहा लोन
बैंक | ब्याज दर (%) |
सिटी बैंक | 6.75 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 6.80 |
पंजाब नेशनल बैंक | 6.80 |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 6.85 |
बैंक ऑफ इंडिया | 6.85 |
एक्सिस | 6.90 |
LIC हाउसिंग फाइनेंस | 6.90 |
ICICI | 6.90 |