- Hindi News
- Business
- Many Companies Did Fantastic Work During The Corona Crisis; Tremendous Boom In Wealth
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्लीएक महीने पहले
- कॉपी लिंक

कोरोना संकट के चलते इस साल इंडस्ट्री पूरी तरह ठप हो गई थी। हालांकि इस दौरान भी इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने जबरदस्त काम किया है। इससे उन कंपनियों की वेल्थ में उछाल आया है। आइए जानते हैं उन कंपनियों के बारे में-
रिलायंस ग्रुप – इस साल मुकेश अंबानी की कंपनी की वेल्थ में सालाना आधार पर करीबन 32 फीसदी का उछाल देखी गई है। कंपनी की वेल्थ 10.25 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 13.5 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
टाटा ग्रुप – टाटा ग्रुप की वेल्थ में 2020 में सालाना आधार पर 30 फीसदी की बढ़त हुई है। इस साल टाटा ग्रुप की वेल्थ 1.16 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 1.53 लाख करोड़ रुपए रही है।
अडाणी ग्रुप – अडाणी ग्रुप की वेल्थ में इस साल सालाना आधार पर 30 फीसदी की बढ़त देखी गई है। 2020 में अडाणी ग्रुप की वेल्थ 2 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.6 लाख करोड़ रुपए रही है।
बजाज ग्रुप – बजाज ग्रुप की वेल्थ में सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस साल कंपनी की वेल्थ करीब 6 लाख करोड़ रुपए रही है। इससे पहले यह 5.3 लाख करोड़ रुपए थी।
HDFC ग्रुप – HDFC की वेल्थ में 2020 में सालाना आधार पर 8 फीसदी की बढ़त हुई है। HDFC की वेल्थ 1.3 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपए रही है।
महिन्द्रा ग्रुप – महिन्द्रा ग्रुप की वेल्थ में 2020 में सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़त हुई है। इस साल इस कंपनी की वेल्थ 1.7 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.1 लाख करोड़ रुपए रही है।
कल्याणी ग्रुप – कल्याणी ग्रुप की वेल्थ 2020 में सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ी है। इस साल यह 29510 करोड़ रुपए से बढ़कर 32362 करोड़ रुपए रही है।