- Hindi News
- Business
- Petrol Diesel Price Alert 23 February 2021 State Wise Latest Update | Today’s Petrol Diesel Price In Indian Metro Cities
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज एक बार फिर से पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में पेट्रोल 90.93 रुपए और मुंबई में 97.34 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए हैं। राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल 101.59 और मध्यप्रदेश के अनूपनगर में 101.34 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इस महीने ये 15वीं बार बढ़ोतरी की गई है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल (रु./लीटर) | पेट्रोल (रु./लीटर) |
श्रीगंगानगर | 101.59 | 93.61 |
अनूनपुर | 101.34 | 91.81 |
दिल्ली | 90.93 | 81.32 |
मुंबई | 97.34 | 88.44 |
भोपाल | 98.96 | 89.60 |
जयपुर | 97.47 | 89.82 |
54 दिनों में ही 24 बार बढ़े दाम
फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 15 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.38 रुपए और डीजल 4.59 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अगर 2021 की बात करें तो इस साल अब तक पेट्रोल 7.12 रुपए और डीजल 7.45 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।
ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल पार हुआ
सोमवार को ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। गोल्डमैन सैक्श ने अगले कुछ महीने में क्रूड का भाव 70 डॉलर तक पहुचने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के और महंगे होने की संभावना है।