- Hindi News
- Business
- Paul Milgrom And Robert Wilson Jointly Got 2020 Nobel Prize In Economics
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

यह पुरस्कार उन्हें ऑक्शन थ्योरी में सुधारों और नए ऑक्शन फॉर्मेट्स की खोजों के लिए दिया गया
- मिल्ग्रोम और विल्सन दोनों स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं
- 2019 में ये पुरस्कार भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को संयुक्त रूप से दिया गया था
अर्थशास्त्र का इस साल का नोबेल पुरस्कार सोमवार अमेरिका के अर्थशास्त्री पॉल आर. मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन को संयुक्त तौर पर दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें ऑक्शन थ्योरी में सुधारों और नए ऑक्शन फॉर्मेट्स की खोजों के लिए दिया गया। मिल्ग्रोम और विल्सन दोनों स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं।
विल्सन ने दिखाया कि रैशनल बिडर कॉमन वैल्यू के अपने सर्वोत्तम अनुमान से कम पर बोली क्यों लगाते हैं
रॉयल स्विडिश अकैडमी ऑफ साइंस के मुताबिक विल्सन को इस साल का नोबेल इसलिए दिया गया है, क्योंकि उन्होंने दिखाया है कि रैशनल बिडर कॉमन वैल्यू के अपने सर्वोत्तम अनुमान से कम पर बोली क्यों लगाते हैं। वे जीतने वाले की इस परेशानी को लेकर चिंतित रहते हैं कि वे काफी अच्छा खेल खेलेंगे और फिर भी नुकसान में रहेंगे। मिल्ग्रोम ने ऑक्शन का ज्यादा साधारण सिद्धांत बनाया जो सिर्फ कॉमन वैल्यू को ही नहीं, बल्कि प्राइवेट वैल्यू को भी महत्व देता है, जो हर बिडर के लिए अलग अलग होता है।
वैश्विक गरीबी घटाने से जुड़े एक्सपेरिमेंटल अप्रोच के लिए अभिजीत बनर्जी, डुफ्लो और क्रेमर को मिला था नोबेल
2019 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को संयुक्त रूप से दिया गया था। उन्हें वैश्विक गरीबी को कम करने से जुड़े उनके एक्सपेरिमेंटल अप्रोच के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।