- Hindi News
- Business
- Insurance ; Life Insurance Industries Continued Its Decline For The Second Consecutive Month, Decreasing By 3% In December
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- LIC का फर्स्ट ईयर प्रीमियम 2019 दिसंबर के मुकाबले दिसंबर 2020 में करीब 15% कम रहा
- प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों के प्रीमियम में 22% की ग्रोथ दर्ज की गई है
लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री के दिसंबर प्रीमियम कलेक्शन में 2.7% की गिरावट आई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब गिरावट हुई है। दिसंबर में इन कंपनियों को 24 हजार 383 करोड़ रुपए का नया बिजनेस (एनबीपी) प्रीमियम मिला है। दिसंबर 2019 में यह 25 हजार 79 करोड़ रुपए था। एनबीपी एक वर्ष में नई पॉलिसियों से प्राप्त प्रीमियम को कहते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के फर्स्ट ईयर प्रीमियम में 2019 दिसंबर के मुकाबले दिसंबर 2020 में करीब 15% की कमी आई है। यह देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है।
प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों की 22% की ग्रोथ
प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों ने 22% की ग्रोथ दर्ज की है। टॉप इंश्योरेंस कंपनी जैसे एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई लाइफ और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने दिसंबर में अच्छा प्रीमियम हासिल किया है।
- एचडीएफसी लाइफ ने दिसंबर में 27% की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी का प्रीमियम कलेक्शन 1,910.27 करोड़ रुपए रहा।
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने नए प्रीमियम में 32% की वृद्धि की है। इसका प्रीमियम 1,469.45 करोड़ रुपए रहा है।
- एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम 12% बढ़ा है। इसका प्रीमियम 2,322.44 करोड़ रुपए रहा है।
एनबीपी में आई गिरावट
नवंबर में बीमा इंडस्ट्री का एनबीपी 19,159.31 करोड़ रुपए था। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 26,221.24 करोड़ रुपए था। इस तरह इसमें कुल 26% की कमी आई है। प्राइवेट कंपनियों के एनबीपी में 5.15% की गिरावट आई। इससे प्रीमियम 7,066.65 करोड़ रुपए रहा। एलआईसी का एनबीपी 35% गिर कर 12,092.66 करोड़ रुपए पर आ गया।
यहां देखें LIC सहित देश की 5 बड़ी कंपनियों के हाल
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
दिसंबर 2019 | दिसंबर 2020 | ग्रोथ (%) | 2019 | 2020 | ग्रोथ (%) | मार्केट शेयर (%) | |
फर्स्ट ईयर प्रीमियम | 16861.98 | 14345.70 | -14.92 | 1.37 लाख करोड़ रु | 1.30 लाख करोड़ रु | -5.13 | 68.05 |
कितनी पॉलिसी बिकीं | 18.89लाख | 22.84लाख |
20.93 |
15.56 लाख | 11.55 लाख | -25.77 | 70.86% |
सम एश्योर्ड | 99,673 करोड़ रु. | 71,070 करोड़ रु. | 28.70 | 5.35 लाख करोड़ रु. | 4.72 लाख करोड़ रु | 11.70 | 14.91 |
SBI लाइफ
दिसंबर 2019 | दिसंबर 2020 | ग्रोथ (%) | 2019 | 2020 | ग्रोथ (%) | मार्केट शेयर (%) | |
फस्ट ईयर प्रीमियम | 2071.41 | 2322.44 | 12.12 | 12787.13 | 14438.41 | 12.91 | 7.56 |
कितनी पॉलिसी बिकीं | 199678 | 211585 | 5.96 | 1154085 | 1095957 | -5.04 | 6.72 |
सम एश्योर्ड | 62825.84 | 53073.53 | -15.52 | 332405.55 | 363454.34 | 9.34 | 11.46 |
HDFC लाइफ
दिसंबर 2019 | दिसंबर 2020 | ग्रोथ (%) | 2019 | 2020 | ग्रोथ (%) | मार्केट शेयर (%) | |
फस्ट ईयर प्रीमियम | 1503.95 | 1910.27 | 27.02 | 12276.83 | 13631.74 | 11.04 | 7.14 |
कितनी पॉलिसी बिकीं | 84622 | 83340 | -1.51 | 639799 | 675700 | 5.61 | 4.14 |
सम एश्योर्ड | 72209.72 | 49570.13 | -31.35 | 731632.56 | 367074.62 | -49.83 | 11.58 |
ICICI प्रूडेंशियल
दिसंबर 2019 | दिसंबर 2020 | ग्रोथ (%) | 2019 | 2020 | ग्रोथ (%) | मार्केट शेयर (%) | |
फस्ट ईयर प्रीमियम | 1112.3 | 1469.45 | 32.11 | 8172.53 | 7898.93 | 3.35 | 4.13 |
कितनी पॉलिसी बिकीं | 80296 | 62423 | 22.26 | 556552 | 441943 | 20.59 | 2.71 |
सम एश्योर्ड | 53893.19 | 65390.01 | 21.33 | 403082.21 | 411499.86 | 2.09 | 12.98 |
मैक्स लाइफ
दिसंबर 2019 | दिसंबर 2020 | ग्रोथ (%) | 2019 | 2020 | ग्रोथ (%) | मार्केट शेयर (%) | |
फस्ट ईयर प्रीमियम | 637.14 | 768.07 | 20.55 | 3693.51 | 4243.61 | 14.89 | 2.22 |
कितनी पॉलिसी बिकीं | 62687 | 63458 | 1.23 | 412300 | 431131 | 4.57 | 2.64 |
सम एश्योर्ड | 25463.54 | 25858.99 | 1.55 | 201342.04 | 245219.80 | 21.79 | 7.73 |
नोट: प्रीमियम और सम एश्योर्ड के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं